ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पेटलावद में नाबालिग ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पेटलावद। मप्र के उज्जैन में एक नाबालिग के साथ हुई। हैवानियत का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि झाबुआ जिले के पेटलावद से एक बड़ी खबर आई है। जिसमें आरोप है कि एक नाबालिग ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है और विवेचना की जा रही है। साथ ही आरोपित नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। एसडीओपी सौरभ तोमर ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित नाबालिग को भी अभिरक्षा में ले लिया है।

उज्जैन में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

बता दें उज्जैन में नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। 25 सितंबर को मानसिक रूप से कमजोर सतना की नाबालिग बच्ची देर रात करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भटक रही थी। उस दौरान आरोपित आटो रिक्शा में बैठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की थी। इसके बाद वह अर्धनग्न अवस्था में करीब आठ किलोमीटर तक पैदल घूमती रही। इस दौरान उसकी किसी ने मदद नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button