ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी शहडोल में 10 अक्टूबर को करेंगे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का समापन

भोपाल। आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा के बाद अब विंध्य के आदिवासी बहुल जिले शहडोल में पार्टी का बड़ा और पहला कार्यक्रम होगा। दस अक्टूबर को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में जन आक्रोश यात्रा के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

तैयारियों के लिए बनाए प्रभारी

कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल में आदिवासियों के साथ संवाद किया था।

विंध्य क्षेत्र में 30 विधानसभा सीट

विंध्य क्षेत्र में 30 विधानसभा सीट हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस को छह सीट पर ही जीत मिली थी। पूरे प्रदेश में पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन यहीं था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह तक अपनी परंपरागत चुरहट सीट से चुनाव हार गए थे। संगठन का ताना-बाना बिखरा हुआ था।

कमल नाथ ने गठित की समितियां

बीते साढ़े तीन वर्ष में कमल नाथ ने यहां बूथ, मंडल और सेक्टर समितियां गठित कीं। अजय सिंह ने घर वापसी कार्यक्रम चलाया तो अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को पार्टी की सभी महत्वपूर्ण समितियों में स्थान देकर बड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया। सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया आदिवासी बहुल जिले हैं तो सतना, रीवा और सीधी में पिछड़ा वर्ग प्रभावी भूमिका में है।

अंचल से दो जन आक्रोश यात्रा

जातीय और स्थानीय समीकरण को देखते हुए ही कांग्रेस ने इस अंचल से दो जन आक्रोश यात्रा निकालीं। एक की अगुआई अजय सिंह कर रहे र्हैं तो दूसरी की कमलेश्वर पटेल। दोनों का समापन दस अक्टूबर को शहडोल के ब्यौहारी में होगा।

आदिवासी समाज के व्यक्तियों से संवाद भी करेंगे

कार्यक्रम में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के साथ आदिवासी समाज के व्यक्तियों से संवाद भी करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button