ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

गोवंश पर अज्ञात ने फेंका एसिड, खरगोन में एक महीनें में तीसरी घटना, गौसेवकों में आक्रोश

खरगोन। शहर में गौवंश पर पिछले माह एक में तीन बार एसिड फेंकने से गौसेवकों सहित सनातनियों में बेहद आक्रोश है। गौसेवकों द्वारा थाने पर आवेदन देकर ऐसा कुकृत्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर के गौसेवक सतीश राठौड़ ने बताया कि गुरुवार सुबह नूतन नगर में एक गाय माता घायल अवस्था में मिली। जिस पर किसी विधर्मी ने एसिड से हमला किया है। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए गांधी नगर स्थित गौसेवा उपचार केंद्र लाए। जहां उसका उपचार जारी है।

कुछ दिनों पहले आया था ऐसा ही मामला

इसी प्रकार बीते दिनों तालाब चौक में एक नंदी पर गर्म तेल से किसी विधर्मी ने हमला किया था। जिससे उसकी त्वचा बुरी तरह झुलस गई थी और फफोले हो गए थे। उसका भी उपचार किया गया और स्वस्थ होने पर उसे वापिस छोड़ा गया, तो दो दिन पहले फिर किसी विधर्मी ने उस पर एसिड से अटैक कर दिया।

इसी प्रकार देखे तो पिछले करीब एक माह के अंदर विधर्मियों के द्वारा गौवंश पर तीन बार एसिड, गर्म तेल छिड़क कर हमला किया गया है।सेवक सागर वोरे ,वीरेंद्र बर्डे, मनोज कर्मा और राजू सोनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गौवंश पर हमला करने वाले विधर्मियोंं का पता लगाकर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button