ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वर्षा का सिलसिला थमा, उत्तरी हवाएं चलने से बढ़ा गुलाबी ठंड का एहसास

भोपाल। बरसात का सीजन बीत चुका है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वर्षा का सिलसिला थम गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों से मानसून जा चुका है। दो दिन में पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने की संभावना है। उधर वातावरण से नमी कम होने के कारण आसमान साफ होने लगा है। इस वजह से दिन में धूप में तल्खी महसूस होने लगी है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी होने से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ गया है।

प्रदेश के आसपास कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के असर के कारण रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में हल्की वर्षा हो रही थी। कम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम बंगाल के आसपास पहुंच गया है। इस वजह से अब नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। जिसके चलते वर्षा का दौर भी थम गया है।

दिन में चुभ रही धूप

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल छंट गए हैं। आसमान साफ होते ही धूप निकलने लगी है। दिन का तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने से धूप में कुछ तल्खी महसूस होती है। उधर हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार-बुधवार को रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शुक्ला के मुताबिक दो दिन में पूरे प्रदेश से मानसून के वापस जाने की भी संभावना दिख रही है।

Related Articles

Back to top button