ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- 60 साल में पांच मेडिकल कालेज बने, हमने दो दशक में 25 कर दिए

बालाघाट । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बालाघाट के उत्कृष्ट मैदान में आयोजित समारोह में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन किया। उन्होंने अन्य चार जिलों धार, मंडला, मुरैना और भिंड के मेडिकल कालेजों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। कांग्रेस के 60 साल के शासन काल में सिर्फ पांच मेडिकल कालेज थे। भाजपा सरकार ने पांच से 25 कर दिखाया है।

गड्ढे वाली और कच्ची सड़कें

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में प्रदेश में गड्ढे वाली और कच्ची सड़कें थीं। पहले सिर्फ 60 हजार किमी सड़कें थीं, आज प्रदेश में पांच लाख किमी तक सड़कों का जाल है। सरकार अच्छी चला रहा हूं या नहीं मुख्यमंत्री ने मंच से लोगों से पूछा कि मैं सरकार अच्छी चला रहा हूं या नहीं। अगर अच्छी चला रहा हूं तो अपना आशीर्वाद दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके पास घर नहीं हैं, उन्हें मैं जमीन का पट्टा दिलाऊंगा। मां-बहनों के साथ किसी ने गलत काम किया, तो उसे फांसी पर लटका दूंगा। शिवराज सिंह ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार भी दूंगा और उनकी जिंदगी बेहतर भी करूंगा।

उत्कृष्ट छात्रों को अगले साल से स्कूटी

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले साल से एक स्कूल से तीन-तीन उत्कृष्ट बालक-बालिका को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने जिले में 25.76 करोड़ के 11 विकास कार्यों का लोकार्पण और 116.99 करोड़ रुपये के विकास कार्यों भूमिपूजन किया।

नक्सलियों को संदेश, खून-खराबे में कुछ नहीं रखा

शिवराज सिंह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में पहुंचे। उन्होंने 22 अप्रैल को कदला के जंगल में दो नक्सलियों को ढेर करने वाले जांबाज 22 जवानों को पदोन्नति देकर अलंकृत किया। उन्होंने नक्सलियों को संदेश देते हुए कहा कि ये रास्ता छोड़ दो। खून-खराबे में कुछ नहीं रखा। सरकार ने आत्मसमर्पण की नई नीति बनाई है। समाज की मुख्य धारा में लौटो। अगर ऐसी गतिविधि हुई तो हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे जांबाजों ने तीन साल में एक करोड़ 62 लाख के नौ इनामी नक्सलियों को ढेर किया है। सरकार जवानों की जरूरतों को पूरा ध्यान रख रही है।

Related Articles

Back to top button