ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्वोत्तर की तरफ गया कम दबाव का क्षेत्र, रात में गिरेगा पारा

ग्वालियर। शहर से मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में बदलाव होने लगा है। हवा में नमी कम होने और उत्तर पश्चिमी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, वहीं आसमान साफ रहने के बावजूद दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। 10 अक्टूबर के बाद रात के समय शहर में गुलाबी ठंडक घुलनी शुरू हो जाएगी।

नमी आने की अब संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ चला गया है। इस कारण हवा में अब नमी आने की संभावना नहीं है। इसके चलते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके कारण ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख फिर से उत्तर हो जाएगी। यह हवा अपने साथ ठंडक लेकर आएगी और रात के तापमान में और गिरावट होगी। तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे रात के समय गुलाबी ठंड दस्तक देगी। हालांकि दिन का तापमान स्थिर रहेगा।

मानसून की विदाई के बाद ठंडक घुली

गौरतलब है कि अंचल से मानसून की विदाई होने के बाद हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इसके कारण मौसम में ठंडक घुलनी शुरू हो गई है और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला चल रहा है। हालांकि दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट होनी शुरू हुई है। फिर भी आसमान साफ रहने के कारण निकलने वाली धूप के चलते लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। संभावना जताई गई है कि जल्द ही दिन के तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button