ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

निजी कालेज संचालक की गिरवी जमीन को औने-पौने दाम में किया नीलाम, कोर्ट के आदेश पर एफआइआर

भोपाल। कोलार पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद बैंक प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है। आरोपितों ने निजी कालेज संचालक की गिरवी रखी जमीन के मूल्य में गड़बड़ी कर उसे कम कीमत पर नीलाम कर दिया था। इस पर पीड़ित कालेज संचालक ने कोर्ट की शरण ली थी।

13 करोड़ की जमीन साढ़े सात करोड़ में बेच दी

कोलार थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आदित्य भटनागर निजी शिक्षण संस्थान के संचालक हैं। उन्होंने ग्राम बंजारी कोलार की जमीन को 2011 में बैंक में गिरवी रखा था, उस समय उसकी कीमत 13 करोड़ रुपये के करीब बैंक ने आंकी थी। 2021-2022 में उस कीमत को कम कर बैंक ने उसे करीब साढ़े सात करोड़ में नीलाम कर दिया था। इस पर पड़ित ने मामले को कोर्ट में लगाया है, जिस पर कोर्ट ने जमीन को नीलाम करने वाले बैंक के अधिकारी और उसे क्रय करने वाले आरोपितों पर एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

बैंक प्रबंधक राकेश भाटिया , अबरार और संपत्ति को खरीदने वाले संदीप अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मुस्कान गुप्ता , रेणु चौधरी, सोनू पचौरी , सुनीता डहरिया पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button