ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

‘शराब घोटाले में सिसोदिया का करीबी बनेगा सरकारी गवाह’, भाजपा नेता ने किए कई बड़े खुलासे…

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली की शराब नीति घोटाले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मनीष सिसोदिया के करीबी और उनसे जुड़े मामलों का बड़ा खुलासा किया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 2022 में दिल्ली शराब घोटाले में CBI ने केस दर्ज किया था। इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई थी, इसलिए ED ने भी केस दर्ज़ किया था। मनीष सिसोदिया और मामले से जुड़े कुछ अधिकारी, कुछ कारोबारी जेल में गए। गिरफ्तार किए गए कारोबारियों में से एक का नाम दिनेश अरोड़ा है, जिसने कहा कि वे सरकारी गवाह बनेंगे। सरकारी गवाह बनकर उन्होंने कई बड़ी बातों का खुलासा किया।

उन्होंने आगे बताया कि 2020 में संजय सिंह की उनसे मुलाकात हुई थी। दिनेश अरोड़ा दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते हैं, संजय सिंह ने उनसे कहा था कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें मोटा पैसा इकट्ठा करना है। दिनेश अरोड़ा ने मोटा पैसा इकट्ठा किया। संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा को मनीष सिसोदिया से भी मिलवाया।

दिनेश अरोड़ा खुद स्वीकार करते हैं कि मोटा पैसा इकट्ठा करने के बदले उत्पाद शुल्क विभाग में उनका कुछ मामला फंसा हुआ था जिसमें उनकी मदद की गई। ED ने आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम दर्ज़ किया। AAP नेताओं ने कहा कि उनका नाम गलती से आरोप पत्र में था। वास्तव में ED ने संजय सिंह का नाम 4 जगहों पर डाला था, जिसमें से 3 जगह सही था एक जगह ED से टाइपो में गलती हुई थी।

Related Articles

Back to top button