ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अलंकरण समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान, देंगे करोड़ों की सौगात

बालाघाट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं। अलंकरण समारोह में पहुंचे सीएम। मंच पर कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, डीजीपी सुधीर सक्सेना, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, विधायक प्रदीप जायसवाल, विधायक हिना कावरे सहित अन्य मौजूद हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित वार्ता के दौरान नर्मदा घाटी विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने दी। बालाघाट जिले को करोड़ों की सौगात देंगे।

22 पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्म प्रमोशन देंगे

आउट आफ टर्म प्रमोशन के कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री बहादुरी के साथ 14-14 लाख के इनामी नक्सलियों से लड़कर उन्हें ढेर करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को आउट आफ टर्म प्रमोशन देंगे। प्रमोशन पाने वाले 22 पुलिसकर्मियों में – 8 आरक्षक से प्रधान आरक्षक, 10 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक, 3 सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक और 1 उप निरीक्षक से निरीक्षक बनेंगे।

नक्सलियों, डकैतों माफिया पर शिकंजा कसा

शांति का टापू बना मध्य प्रदेश, नक्सलियों, डकैतों माफिया पर शिकंजा कसा। पिछले 1 वर्ष में 50 लाख रुपये के 5 इनामी नक्सली किए गए धराशाई। पिछले 3 वर्षों में 1 करोड़ 42 लाख रुपये के 8 इनामी नक्सली मारे गए। एक आतंकी गुटके मॉड्यूलर को ध्वस्त कर 4 विदेशी आतंकी गिरफ्तार किए गए। PFI पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के 25 से अधिक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किये गए। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हजब उत तहरीर HUT से जुड़े 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए।

बालाघाट के साथ ही मध्यप्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों का करेंगे भूमि

पूजननर्मदा घाटी विकास मंत्री ने बताया कि आउट आफ टर्म प्रमोशन के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जय स्तंभ चौक, आंबेडकर चौक से होकर सीएम राइज स्कूल से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां पर वे बालाघाट के लिए मेडिकल कालेज के साथ ही मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में बनने वाले मेडिकल कालेजों का भूमिपूजन रिमोट के माध्यम से करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही वे ला कालेज व अन्य करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात बालाघाट जिले के वासियों को देंगे।

किया था वादा करेंगे पूरा

वार्ता के दौरान नर्मदा घाटी विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले के मेडिकल कालेज के प्रस्ताव को 5 सितंबर 2022 को सहमति दी थी। जिसके बाद 20 जून को आयोजित कार्यक्रम में वादा किया था कि वे स्वयं बालाघाट आकर मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे वे अपने किए वादे को चार अक्टूबर को आकर पूरा कर कर रहे है। उन्होंने बताया कि ग्राम डोंगरिया में 27 एकड़ भूमि पर मेडिकल कालेज का निर्माण होना है इसके साथ ही दस एकड़ की भूमि पर ला कालेज का निर्माण किया जाना है। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, नरेन्द्र भैरम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button