ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अशोकनगर-शाढ़ौरा के बीच बनेगा रेलवे ब्रिज, 2949.97 लाख की लागत से होगा निर्माण

अशोकनगर। अशोकनगर-शाढ़ौरा के बीच रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की राह साफ हो गई है। लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति की 98वीं बैठक में एक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को हरी झंडी दिखा दी गई है। इसके बाद में तेजी से कार्य होते हुए टेण्डर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम किया जाएगा।

गौरतलब है कि अशोकनगर से शाढ़ौरा की ओर जाने पर शाढ़ौरा ठीक पहले रेलवे फाटक है। यहां अक्सर ट्रेनें गुजरने के कारण फाटक बंद रहता है इस कारण लोगों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार रहता है इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है इस कारण लोगों का काफी समय फाटक खुलने के इंतजार में गुजरता है।

लोगों की इस समस्या को देखते हुए विधायक जयपाल सिंह जज्‍जी द्वारा रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के प्रयास किए जा रहे थे जो अब पूरे हो गए हैं। ओवर ब्रिज का निर्माण माधव इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसकी लागत 2949.97 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त मुंगावली-चन्देरी मार्ग पर रेलवे लेबल क्रॉसिंग क्र.17 पर भी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 3063.96 लाख रुपये है।

विधायक ने माना मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री का आभार

शाढ़ौरा के पास रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिलने पर विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। साथ ही क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

शाढ़ौरा-करीला मार्ग का कार्य शीघ्र होगा शुरू

शाढ़ौरा-करीला मार्ग की स्वीकृति हो चुकी है, अब वित्तीय स्वीकृति बकाया है जिसके लिए विधायक जजपाल सिंह जज्जी लगातार प्रयासरत हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button