ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एमबीबीएस की छात्रा ने ससुराल में लगाई फांसी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल । छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। मृतका एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह शादीशुदा थी और घटना के वक्त उसका पति घर से बाहर गया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन पर आई थी ससुराल

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय छाया पत्नी पुष्पेंद्र पटेल 214, शिवनगर में परिवार के साथ रहती थी। मूलत: बीना की रहने वाली छाया की शादी दिसंबर-2019 में पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। वह इंदौर में रहकर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वही साथ रहकर पुष्पेंद्र भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने वह पति के साथ अपनी ससुराल आई थी। तब से दोनों यहीं रह रहे थे।

जेठानी ने फंदे पर लटका देखा

मंगलवार दोपहर को पुष्पेंद्र किसी काम से कोर्ट आया था। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छाया ने घर में फांसी लगा ली। जेठानी ज्योति ने जब उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। स्वजन उसे फंदे से नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने छाया के माता-पिता को दे दी है। बुधवार को उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button