ब्रेकिंग
उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल
मध्यप्रदेश

शाम ढलते ही तीन घंटे में 7.4 डिग्री लुढ़का पारा, गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से आसमान साफ होने लगा है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इस वजह से रात के समय ठंडक का एहसास बढ़ गया है। इसी क्रम में मंगलवार को शाम ढलते ही भोपाल में तीन घंटे में तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो-तीन दिन में भोपाल से भी मानसून की वापसी हो सकती है।

धूप में तल्खी बरकरार

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आसमान साफ रहने से दिन में धूप में तल्खी महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी थी। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 31.6 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ था। जो तीन घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे 7.4 डिग्री लुढ़ककर 24.2 डिग्री पर आ गया था।

उत्तरी हवा के असर से लुढ़क रहा रात का पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून वापस होने लगा है। वातावरण से नमी कम होने से आसमान साफ हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। उत्तरी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

पिछले तीन दिन में शहर का तापमान

तारीख — अधिकतम — न्यूनतम

एक अक्टूबर — 33.3 — 20.6

दो अक्टूबर — 33.1 — 22.4

तीन अक्टूबर — 33.8 — 19.0

मंगलवार को ऐसी रही पारे की चाल

समय — तापमान

सुबह 5:30 — 20.0

सुबह 8:30 — 24.0

सुबह 11:30 — 31.2

दोपहर 2:30 — 33.4

शाम 5:30 — 31.6

रात 8:30 — 24.2

नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Related Articles

Back to top button