ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पूर्ण होने से विकास को गति मिलेगी

रतलाम। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के अनेक विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के साथ ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे व इंडियन आयल कार्पोरेशन के रतलाम टर्मिनल पर अतिरिक्त सेवाओं का लोकार्पण भी किया। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेस-वे के मध्य प्रदेश खंड 244 किलोमीटर लंबाई का लोकार्पण किया। इसमें रतलाम जिले से गुजरने वाला 91 किलोमीटर खंड भी शामिल है। बरबड़ विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया।

सांसद डामोर ने किया संबोधित

कार्यक्रम में सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, नेशनल हाईवे परियोजना प्रबंधक रविंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। सांसद डामोर ने संबोधित किया।

विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि जिले से होकर गुजर रहा एक्सप्रेस-वे विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सांसद व विधायक ने ग्राम बांगरोद पहुंचकर इंडियन आयल कारपोरेशन के कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस दौरान नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

बाजना में आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन

रतलाम। आयुष्मान भव: अभियान के दौरान एक दिवसीय निश्शुल्क आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन 3 अक्टूबर को प्रातः 9:00 से दोपहर 3:00 तक आइटीआइ. परिसर बाजना में होगा। मेले में मेडिकल कालेज रतलाम के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण, इलाज और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

मेले में डा. प्रियांशा जोशी महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डा. आकाश गढ़वाल मेडिसिन विशेषज्ञ, डा. प्रशांत नकरानी सर्जरी विशेषज्ञ, डा. सोनू बडोले नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा. कमलेश भगोरा अस्थि रोग विशेषज्ञ, डा. आशीष कुमार गुप्ता शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, डा. नीतू तिवारी मानसिक रोग विशेषज्ञ, डा. प्रसन्नजीत दास त्वचा रोग विशेषज्ञ, डा. यजुराज सिंह राठौड दंत रोग विशेषज्ञ, डा. राजेन्द्र भारती नाक कान गला विशेषज्ञ द्वारा उपचार कर आवश्यक दवाइयां दी जाएगी। स्वास्थ्य मेले में निशुल्क आभा आईडी कार्ड निर्माण (डिजिटल हेल्थ कार्ड) भी बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button