ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मप्र विधानसभा चुनाव से पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गढ़ में भाजपा की सेंध

जबलपुर। महाकोशल में दमखम की पार्टी कही जाने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के कई नेताओं को भाजपा की विचारधारा रास आ रही है। भाजपा ने आदिवासी अंचल की सीटों पर ऐसे प्रत्याशी उतारे हैं जिनकी पृष्ठभूमि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़ी रही है। वह वर्तमान में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

अमरवाड़ा सीट से मोनिका को टिकट

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी अमरवाड़ा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विधायक रह चुके हैं। वहीं डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पंकज तेकाम की पारिवारिक पृष्ठभूमि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़ी है।

उनके पिता गिरवर सिंह तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहे। पेशे से शिक्षक रहे गिरवर सिंह की कर्मचारियों के बीच भी अच्छी पैठ है। भारतीय गोंडवाना पार्टी की पूर्व अध्यक्ष मोनिका वट्टी को भाजपा ने अमरवाड़ा से प्रत्याशी बनाया है। मोनिका आदिवासी समाज में अच्छी पकड़ रखती हैं।

बसपा का गोंगपा के साथ चुनावी गठबंधन

इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने गोंगपा के साथ चुनावी गठबंधन किया है। गोंगपा महाकोशल-विंध्य की कई सीटों पर पिछले चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाती रही है। विध्य के मई क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हैं जहां बसपा का भी वोटबैंक है। शायद इसी लिए बसपा ने गोंगपा का साथ लिया है। जिससे उसे सीमावर्ती सीटों के साथ ही महाकोशल में भी जमीन बनाने का मौका मिल सके।

2003 में जीते थे तीन विधायक

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 2003 के विधानसभा चुनावों में तीन सीटों पर सफलता प्राप्त की थी। गोंगपा को आदिवासी बेल्ट में समर्थन मिलता रहा है। यह पार्टी बहुत पुरानी भी नहीं है। पार्टी की स्थापना 1991 में हीरा सिंह मरकाम ने की थी। स्थापना के बाद पार्टी अधिक समय तक एकजुट नहीं रह पाई। यही कारण है कि बाद के दिनों में पार्टी को अपेक्षित राजनीति सफलता नहीं मिल पाई। गोंगपा कई बार विभाजन का शिकार हो चुकी है। पूर्व में अलग हो चुके बट्टी गुट की अध्यक्ष मोनिका थीं जो अब भगवा चोला में नजर आ रही हैं। मोनिका के सहारे भाजपा गोंगपा की पृष्ठभूमि के कई अन्य बड़े चेहरों के संपर्क में है।

Related Articles

Back to top button