ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चर्मरोग से परेशान युवक ने की फंदे से लटककर आत्महत्या

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर से छह किलोमीटर दूर स्थित पोंड़ी गांव में युवक ने आत्‍महत्‍या कर ली। पूरे शरीर में चर्मरोग से पीड़ित होने से तंग आकर बांड़ी में लगे आम के पेड़ में फंदा डालकर लटक गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है।

आंगन में आम के पेड़ की डाल में फंदे पर लटका था

कोतवाली थाना अनूपपुर के पोडी़ गांव की छुहाईटोला निवासी प्रभू चर्मकार 50 वर्ष ने कोतवाली थाना अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 27 वर्षीय भतीजा दीपक पिता शिवप्रसाद चर्मकार जो रविवार रात घर पर रहा था। सोमवार सुबह होने पर घर के आंगन में स्थित आम के पेड़ की डाल में फंदे पर लटका था। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा,आरक्षक दीपक जामरा घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा, गवाहों के बयान दर्ज कर जिला चिकित्सालय के वाहन से शव जिला चिकित्सालय भेजा।

एक वर्ष से पूरे शरीर में चर्मरोग से गंभीर रूप से पीड़ित था

स्वजनों ने बताया कि दीपक एक वर्ष से पूरे शरीर में चर्मरोग से पीड़ित था, जो अनेक स्थानों पर देशी एवं अंग्रेजी दवाई करा चुका था। विगत कुछ दिनों से शरीर में तेजी से चर्मरोग बढ़ता जा रहा था संभवतः उसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button