ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर सांसद शंकर लालवानी के सामने खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के विरोध में नारेबाजी

खंडवा। खंडवा जिले की विधानसभाओं में चुनाव प्रबंधन को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के दौरान हंगामा हो गया। बैठक में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के सामने ही खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा के विरोध में नारेबाजी हो गई। यह सुनकर वे कार्यालय से बाहर आए और नारेबाजी करने वालों को समझाइश दी। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी।

समर्थकों ने पहले लगाए थे जिंदाबाद के नारे

चुनाव नजदीक आते ही भाजपा में गुटीय राजनीति खुलकर सामने आ रही है। खंडवा विधायक समर्थक और विधानसभा टिकट के दावेदारों के बीच गुटबाजी का एक नजारा सोमवार को देखने को मिला। इंदौर सांसद शंकरलाल लालवानी जब बैठक समाप्त करके बाहर निकले तो विधायक वर्मा के समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाई। इस पर विधायक के विरोधी गुट से कार्यकर्ताओं ने विधायक मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी।

पंधाना में टेंट लगाकर भूख हड़ताल

हालांकि भाजपा पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद नारेबाजी बंद हो गई। इस मामले में इंदौर सांसद लालवानी का कहना है कि मुर्दाबाद के नहीं बल्कि जिंदाबाद के नारे लगे थे। विधायक कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पंधाना विधायक राम दांगोरे के कार्यालय के सामने रविवार को दोपहर साढ़े बारह बजे से 63 वर्षीय बुजुर्ग परसराम पुत्र माधव निवासी पंधाना टेंट लगाकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

अब तक दे चुके हैं पांच आवेदन

बुजुर्ग ने ग्राम पंचायत भीलखेड़ी तुबई में मनरेगा योजना अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से यह कदम उठाया है। परसराम ने बताया कि 2021 से अब तक इस संबंध में पांच आवेदन दे चुका हूं। भीलखेड़ी तुबई पंचायत द्वारा राशि लगभग 1853605 रुपये की अनियमितता पाई गई थी।

Related Articles

Back to top button