ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

2 अक्‍टूबर से रतलाम में जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा

रतलाम। शहर में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से दो से आठ अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। कथा से पूर्व दोपहर 12.30 बजे जैन स्कूल बाजना बस स्टैंड से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल पहुंचेगी।

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कलश यात्रा जैन स्कूल बाजना बस स्टैंड चौराहा से शुरू होकर चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदी कुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होकर आंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पहुंचेगी। इसमें हजारों माताएं-बहने सिर पर कलश लेकर चलेंगी।

यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद यहां कथा आरंभ होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे। शुभारंभ अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने शहर के धर्मालुजनों से कथा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

कलश यात्रा में गजराज, ऊंट, अश्व होंगे शामिल

कलश यात्रा संयोजक गोविंद काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में गजराज, ऊंट एवं अश्व पर ध्वज वाहक के बाद 11 सदस्यीय ढोल वाहिनी, 11 सदस्यीय भगवा ध्वज वाहिनी एवं रथ में भागवतजी सवार रहेंगे। यात्रा में असंख्य कलशधारी महिलाओं के साथ पुष्प वर्षा वाहन, बैंड, डीजे वाहन, राधा-कृष्ण आदि शामिल रहेंगे। विधायक काश्यप एवं आयोजन समिति ने कलश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button