ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दो साल से खाली लोकपाल का पद फिर भरेगा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक बार फिर लोकपाल की नियुक्ति होने जा रही है। दो साल से यह पद रिक्त बन हुआ था। अब प्रशासन ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम आने से पहले लोकपाल की तैनाती करने का प्रयास कर रहा है। इस पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सेवानिवृत्त प्राध्यापक की नियुक्ति की जा सकती है। प्रशासन जल्द आवेदन मंगाने जा रहा है। बता दें कि छात्रों की समस्या के निदान को लेकर लोकपाल की नियुक्ति विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाना अनिवार्य होता है। इस संबंध में राज्य शासन और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से भी निर्देश हैं।

क्या होगा लोकपाल

विश्वविद्यालय में लोकपाल की नियुक्ति एक बार हो चुकी है। उस वक्त प्रशासन ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश को इस पद पर रखा हुआ था। उनका कार्य छात्र-छात्राओं की समस्यों को सुनना और उसका निराकरण करना है। सप्ताह या माह में एक बार लोकपाल अपने कार्यालय में बैठकर समस्याओं की सुनवाई करते हैं। विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में आने वाले सभी कालेजों के विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर आते हैं। जिस पर सुनवाई के लिए तारीख तय होती है।

नैक में नंबर

नैक में लोकपाल की नियुक्ति के लिए नंबर तय है। नैक की टीम आने वाली है। जिसमें वह देखेंगी कि विद्यार्थियों की सुनवाई को लेकर प्रशासन कितना सजग है विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशों का कितना पालन किया जा रहा है। लोकपाल के लिए प्रशासन सेवानिवृत्त प्राध्यापक को नियुक्त करना चाहता है इसके लिए आवेदन बुलाए जा रहे हैं। कुलसचिव डा.दीपेश मिश्रा ने कहा कि लेाकपाल की नियुक्ति कोरोना काल के पहले हुई थी। उसके बाद कार्यकाल पूरा हो गया था लेकिन दोबारा नियुक्ति किन्हीं वजह से नहीं हो पाई थी। अब फिर से नियुक्ति की जाएगी।

Related Articles

Back to top button