ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- पुरुषों के पास अधिकार, महिलाएं अपनी स्थिति स्वीकार करें, दोनों बराबर नहीं

काबुल। तालिबान नियुक्त उच्च शिक्षा मंत्री नेडा मोहम्मद ने पुरुष और महिलाओं को बराबर नहीं बताया है। उन्होंने यह बात शरिया के आधार पर कही है। नदीम ने बाघलान विश्वविद्यालय में बैठक के दौरान कहा कि महिलाओं से जुड़े वर्तमान तंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

नदीम ने कहा कि पश्चिमी देशों का मानना है कि महिलाएं व पुरुष समान हैं। वह उन्हें समान अधिकार देने की बात करते हैं, लेकिन दोनों बराबर नहीं हैं। अल्लाह ने पुरुषों और महिलाओं में अंतर रखा है। पुरुष शासक हैं, वह शासन के लिए पैदा हुआ है, उनके पास अधिकार हैं। उन अधिकारों का पालन किया जाना चाहिए। उसी के साथ महिलाओं को अनिवार्य रूप से अपनी स्थिति को स्वीकार करना चाहिए।

महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करे तालिबान

तालिबान महिलाओं के अधिकारों का सम्मान नहीं करता है। वह जब तक उनके अधिकारों का सम्मान नहीं करेगा, तब तक वह दुनिया से अलग रहेगा। अफगान महिलाओं और मानवाधिकार के लिए अमेरिकी दूत रीना अमीरी ने एक्स पोस्ट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में कई देशों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान सभी ने साफ शब्दों में कहा कि तालिबान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हिस्सा बनना है तो ताबिबान महिलाओं का सम्मान करे।

Related Articles

Back to top button