ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खेत पर गए किसान पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में मौत

सिवनी। मवेशियों के लिए घास लेने गए 35 वर्षीय युवा किसान अशोक गौतम पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर उसे काट लिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर घर पहुंचा। जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर की है।

मधुमक्खियों के काटने के बाद घायल युवक की हालत को देखकर स्वजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे जिला चिकित्सालय बालाघाट इलाज के लिए भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।

परिवार में एक मात्र कमाउ सदस्य था युवक

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला पुरूष सदस्य था, जिसकी करीब आधा एकड़ पांच कूडो की खेती हैं। उसके परिवार में 80 वर्ष की बुजुर्ग मां के अलावा, पत्नी, एक पुत्र व पुत्री जिनका घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल हैं।

नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष विवेक पटेल ने प्रशासन से मांग की हैं कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी आकस्मिक मौत से परिवार पर रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया हैं। इसीलिए तत्काल उसके परिवार को नियमों के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Back to top button