ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल, कांग्रेस के इन नेताओं को बताया ‘छक्का’, वीडियो वायरल

विदिशा। सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की कांग्रेसी नेताओं पर की गई टिप्पणी से जिले की राजनीति में बवाल मच गया है। दरअसल, अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले सिरोंज से भाजपा के विधायक पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के छोटे भाई उमाकांत शर्मा ने कांग्रेसियों को छक्का बताते हुए उनका सार्वजनिक मंच से माखौल उड़ाया है। जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा विधायक से खासे नाराज है और उन्होंने उमाकांत शर्मा को मानसिक रूप से दिव्यांग भी करार दिया है।

 विदिशा जिले की तहसील सिरोंज से भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा जो अनेकों बार अपने बयानों से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसा ही एक बयान उन्होंने सार्वजनिक रूप से सरकारी कार्यक्रम के मंच से दिया इसके बाद जिले की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

 इन दिनों जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सिरोंज में केंद्र सरकार की योजना के तहत एक सरकारी दिव्यांग जनों को कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण बांटे जाने थे। इसके मुख्य अतिथि के बतौर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा भी शामिल हुए और मंच से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तारीफ करते-करते उन्होंने सरकारी मंच से ऐसी बातें कह दी जिससे राजनीति में उबाल आ गया। अपने बिगड़े बोल से लगातार सुर्खियों में रहने वाले उमाकांत शर्मा ने अपने विरुद्ध कांग्रेस पार्टी से संभावित उम्मीदवार होने वाले 6 प्रत्याशियों को छक्का(हिजड़ा) कह दिया है।

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के चल रहे संभावित 6 नाम जिसमें गगनेंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवी सिंह बघेल, विनय सिंह यादव के नाम का उल्लेख करते हुए उन्हें छक्का कहा। भाजपा विधायक ने अपने भाषण में कहा कि कछु कांग्रेसी उड़ रहे एक गगन में उड़ रहे हैं गगनेंद्र जी यह कह रहे इंद्र सुरेंद्र जी एक कह रहे हैं। हम तो सम्राट अशोक हैं अशोक जी फिर उमाकांत शर्मा गिनती करते हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, यानी छक्का उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में छक्का चल रहा है। आप समझ जाना मैं क्या कह रहा हूं आगे कुछ नहीं कहूंगा और जोरदार तालियां बजने लगती है।

इतना बयान सामने आते ही वर्तमान पीसीसी मेंबर पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस निशंक जैन ने भाजपा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कांग्रेसियों को किस संदर्भ में इस अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। स्पष्ट करें नहीं तो कांग्रेसी भी उन्हें अच्छे से उत्तर देना जानते हैं वही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां तक का डाला कि दिव्यांग जनों के सरकारी कार्यक्रम में इस प्रकार से टिप्पणी करना भाजपा विधायक को शोभा नहीं देता वह खुद मानसिक रूप से दिव्यांग है।

Related Articles

Back to top button