ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लॉ कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके में लॉ कॉलेज के एक प्रोफेसर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से थाना नकुड़ जिला सहारनपुर के गांव जैनपुर निवासी प्रशांत खारी (32) डासना स्थित इनमेंटेक लॉ कॉलेज में लॉ डिपार्टमेंट के एचओडी थे। वह पत्नी पूनम और छह वर्षीय बेटी के साथ गोविंदपुरम इलाके के बालाजी एंक्लेव में रहते थे। पूनम भी यूनिवर्सिटी में गेस्ट लेक्चरार हैं। शुक्रवार देर रात प्रशांत खारी ने कमरे में  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि  मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

शनिवार सुबह प्रशांत की मां और पिता ने पोती से बात करने के लिए फोन मिलाया, लेकिन न तो प्रशांत का फोन उठा और न ही पूनम ने कॉल रिसीव की। इसके बाद परिजनों ने आसपास रहने वाले लोगों को घर भेजा तो पूनम बेसुध पड़ी थी और प्रशांत का शव फंदे पर लटका मिला।

Related Articles

Back to top button