ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हार्ट मेला आज, निश्‍शुल्‍क होगा GERD टेस्ट

इंदौर। विश्व हृदय दिवस के मौके पर कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया इंदौर शाखा द्वारा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रविवार को हार्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य लोगों में क्रॉनिक इलनेस यानी लंबे समय की बीमारियों के लिए जागरूकता लाना है।

डॉक्टर मनोज बंसल ने इस निशुल्क हार्ट मेले में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड कोलेस्ट्रॉल, हार्ट फेल्योर रिस्क असेसमेंट, न्यूरोपैथी असेसमेंट,पलमोनरी फंक्शन टेस्ट, एसिडिटी के रोगियों के लिए GERD टेस्ट निशुल्क किया जाएगा। सही आहार की जानकारी देने के लिए डाइटिशियन द्वारा डायट काउंसलिंग भी की जाएगी। साथ ही सीपीआर की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

बीमारियों को कंट्रोल में रखना आवश्यक

कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर हरीश मंगलानी ने बताया कि क्रॉनिक इलनेस वह बीमारियां हैं जिनका इलाज लंबे समय तक चलता है या यूं कहें कि जीवन भर चलता है। जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधित बीमारियां। इन बीमारियों को कंट्रोल में रखकर हम सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसके लिए दवाइयां से भी अधिक महत्वपूर्ण है।

फल और सलाद बहुत जरूरी

हमारी सही जीवन शैली यानी गुड लाइफस्टाइल. संस्था के संरक्षक डॉक्टर विद्युत जैन और डॉक्टर अरविंद कुमार पंचोलिया ने बताया कि संतुलित आहार यानी बैलेंस डाइट सही जीवन शैली का एक अहम हिस्सा है. अधिक मात्रा में हरी सब्जियां ,पर्याप्त मात्रा में फल और सलाद का उपयोग जरूरी है। घी, तेल, तली हुई वस्तुएं और रीसाइकिल्ड तेल में बने हुए खाने से परहेज करना होगा।

उन्होंने बताया कि डायबिटीज में हृदय रोग की संभावना बहुत बढ़ जाती है और भारत डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में महत्वपूर्ण है कि हम हमारे शक्कर के उपयोग को नियंत्रित करें. अमेरिकन कॉलेज आफ कार्डियोलॉजी के आंकड़ों के अनुसार रोज 45 मिनट पैदल चलना जरूरी है। वजन बढ़ाने से और मोटापे से भी हृदय रोग की संभावना बहुत बढ़ती है।

संस्था के उपाध्यक्ष डॉ मनोज बंसल और सचिव डॉक्टर राकेश जैन ने बताया कि स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर मरीज अपनी दवाओं की संख्या को भी 30 से 40% तक काम कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button