ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्‍जैन में श्री महाकाल महालोक के दूसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण 5 अक्‍टूबर को करेंगे सीएम शिवराज

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर के नवविस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक में दूसरे चरण में 250 करोड़ रुपये की लागत से हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण पांच अक्टूबर को होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। मुख्य कार्यक्रम शिखर दर्शन योजना स्थल पर होगा। पांचों कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय कलाकार लोकनृत्य, गायन, वादन की प्रस्तुति देंगे।

बेगमबाग रोड वाली जगह बने नीलकंठ द्वार, नीलकंठ वन, महाकाल मैदान पर बनाए हाकर्स जोन सह बेसमेंट पार्किंग, त्रिवेणी कला संग्रहालय के सामने बनाए महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र, शक्ति पथ (आर-22 त्रिवेणी संग्रहालय से हरसिद्धि मंदिर), गंगा पथ (नृसिंह घाट से शक्ति पथ), छोटा रुद्रसागर किनारे बनाए तपोवन, ध्यान कुटी, चिंतन वन, हेरिटेज धर्मशाला (पुराना महाराजवाड़ा भवन), अनुभूति वन, महाकालेश्वर मंदिर की पूर्व दिशा में बनाई टनल, आपातकालीन प्रवेश एवं निर्गम मार्ग, कोटितीर्थ कुंड, महाकालेश्वर मंदिर के आंतरिक विकास कार्यों सहित शिखर दर्शन योजना का लोकार्पण इस कार्यक्रम में किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक की। प्रचलित कार्यों को अंतिम रूप देते हुए उम्दा साफ-सफाई एवं आकर्षक लाइट लगाने, प्रस्तुति के लिए कलाकारों का चयन करने आदि व्यवस्था के निर्देश दिए। मालूम हो कि उज्जैन में रोजगार के अवसर और धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर को आठ गुना बड़ा और भव्य बनाया है।

गत वर्ष 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा रुद्रसागर किनारे 395 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों (भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की विशाल मूर्तियों, नदी द्वार, पिनाकी द्वार, मानसरोवर भवन, महाकाल मंडपम्, त्रिवेणी मंडपम्, दीवारों पर उकेरे शैल चित्रों) का लोकार्पण किया था।

Related Articles

Back to top button