ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी 2 अक्‍टूबर को ग्वालियर से इंदौर के लाजिस्टिक पार्क का करेंगे शिलान्यास

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को ग्वालियर से ही इंदौर के मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क, आइआइटी इंदौर में छात्रावास, पीओडी व अन्य भवनों के साथ ही प्रदेश के नौ शहरों में 50 बिस्तर संख्या वाले क्रिटिकल केयर ब्लाक निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन नौ शहरों में ग्वालियर, विदिशा, बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, आगर-मालवा व शाजापुर शामिल हैं।

इसके अलावा वे रतलाम टर्मिनल पर दूसरी स्पर सहित टीडब्ल्यू गैंट्री की अतिरिक्त सुविधाओं, उज्जैन में एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विक्रम उद्योगपुरी और आइआइटी इंदौर में शैक्षणिक भवन के निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

पीएम कराएंगे आवास योजना के हिताग्रियों को गृह प्रवेश

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दो लाख आवासों का गृह प्रवेश कराने के साथ ही ग्वालियर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत मानपुर-1 में बनाए गए 1296 सहित कुल 1355 आवासों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्वालियर और श्योपुर जिले की तीन जलप्रदाय परियोजनाओं के भूमिपूजन के साथ ही 145 किमी लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस वे में मध्य प्रदेश राज्य के 244.50 किमी लंबाई के हिस्से के साथ ही मालनपुर में इंडियन आयल कार्पोरेशन के 60 हजार मीट्रिक टन प्रतिवर्ष क्षमता वाले बोटलिंग प्लाट के लोकार्पण को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी विभागों को संदेश पहुंचाया गया है कि वे लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मेला में विशाल रैली, तीन किमी क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को ग्वालियर मेला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य के कई मंत्री मंच पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां ग्वालियर आ चुकी हैं। इस दौरान शहर में करीब पांच हजार जवान तैनात रहेंगे। ग्वालियर एयरपोर्ट से मेला मैदान तक तीन किमी का क्षेत्र नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button