ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में बनाएंगे एयरबेस, जगह चिन्हित, एयर मार्शल विभास पांडे ने कहा

भोपाल। मप्र में एयरबेस बनाए जाएंगे। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। दो से तीन जगह को चिह्नित किया है। भारतीय वायु सेना के रखरखाव कमान प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे ने शनिवार को एयर शो के सफल होने पर भोपाल में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर वार करने में वायु सेना सक्षम है।

भोपाल में एयर शो को सफल बनाने के लिए 80 विमान का चयन किया था, इनमें से 50 विमानों ने प्रदर्शन किया। राफेल इसमें शामिल नही था। इस पर एयर मार्शल ने बताया कि आयोजन के साथ ही देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है इसलिए राफेल इस समय भारत की सुरक्षा में तैनात है।

उन्होंने कहा कि भोपाल को चुनने का एकमात्र कारण यह था कि यहां बड़ा तालाब के रूप में ऐसा मंच मौजूद है जहां से बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर एयर शो का आनंद ले सकते थे। यह भी बोले कि भोपाल में ही एक बड़ा केंद्र बनाकर भव्य रैली कर वायु सैनिकों का चयन करेंगे।

भोपाल में 50 लड़ाकू विमानों ने दिखाया वायु सेना का शौर्य

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने भोपाल के बड़ा तालाब समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को रोमांचित कर देने वाले करतब दिखाए। वायु सेना के 91वें स्थापना दिवस पर फ्लाई पास्ट कार्यक्रम में 50 लड़ाकू विमानों ने ये करतब दिखाए। इनके प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

फ्लाई पास्ट में परिवहन विमान, हेलीकाप्टर और सुपरसोनिक लड़ाकू विमान भी शामिल रहे। इसमें वायु सेना के करीब 400 पायलटों और वायु सेना के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकांश विमान और हेलीकाप्टर आगरा, गाजियाबाद और ग्वालियर से उड़ान भरते हुए भोपाल पहुंचे।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल विभास पांडे, एयर चीफ मार्शल वीएस चौधरी और एयर मार्शल आरजीके कपूर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button