ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

रिश्ते में आई दरार को सहन नहीं कर पाया आरोपी, लिव-इन पार्टनर पर किया जानलेवा हमला, शरीर पर आए 850 टांके

नई दिल्ली। दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की हत्या का प्रयास का नया मामला सामने आया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसने अपनी लिव-इन पार्टनर का गला काटकर मारने की कोशिश की थी। पीड़िता को 850 टांके लगे थे।

7 साल के रिश्ते में आई दरार

विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि इस साल अप्रैल में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी रिंकू (27 साल) के रूप में हुई है। उसे गुजरात के गांव शापर से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार कुछ कारणों से पीड़िता और उसका पति अलग हो गए थे। इसके बाद वह जवाहर नगर इलाके में रहने लगी। करीब7 साल पहले वह रिंकू के साथ रिश्ते में आई थी।

किराए के मकान में साथ रहते थे

रवींद्र सिंह ने कहा कि उस समय रिंकू एक जूते की दुकान पर काम करता था। युवती के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ी और दोनों गुड़ मंडी के पास किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिनों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई। जिसके कारण वे अलग हो गए। युवती कमला नगर में रहने लगी।

महिला को लगे 850 से अधिक टांगे

पुलिस आयुक्त ने कहा, ’15 अप्रैल को पीड़िता के भाई के पास पेइंग गेस्ट से एक फोन आया। जिसमें बताया कि किसी ने उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया है। मौके पर पहुंचने पर पीड़िता को खून से लथपथ अवस्था में पाया। जहां उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे 850 से अधिक टांगे लगाए गए।’ जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया था। जिसके बाद रिंकू की लोकेशन गुजरात में मिली।

गुजरात के शापर से किया गिरफ्तार

स्पेशल सीपी ने बताया कि छापेमारी के बाद रिंकू को अरेस्ट कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक फुटवियर कंपनी में काम करता था। जहां वह युवती के भाई से दोस्ती हुआ। इसके बाद पीड़िता के संपर्क में आया और प्यार करने लगा। 7 साल तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते खराब हो गए। रिंकू को शक था कि युवती किसी अन्य के साथ अवैध संबंध में थी।

Related Articles

Back to top button