ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बिलासपुर की महिला की मंडला में हत्या, प्रयागराज का आरोपित गिरफ्तार

मंडला। थाना महाराजपुर में मंडला-घंसौर रोड पर जंगल में 21 सितंबर को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महाराजपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान उसकी पहचान भगवनिया बाई राठौर निवासी भर्राटोला, ग्राम लखनवाही, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रूप में की।

मामले की जांच के आदेश

एसपी ने एसडीओपी मंडला एवं थाना प्रभारी महाराजपुर को मामले की तत्काल बारीकी से जांच के आदेश दिए। तथ्यों के आधार पर थाना महाराजपुर में अज्ञात के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आरोपित मदन मोहन कबड़ीहार दासापुर, प्रयागराज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

महिला के संबंध में जानकारी ली पुलिस ने

पुलिस टीम ने महिला के संबंध में जानकारी एकत्र की और घटना से संबंधित अन्य तकनीकी साक्ष्य का संकलन व विश्लेषण किया। पुलिस टीम ने संदेही हनुमान टेकरी डुंगरा, थाना बिछिया में रह रहे मदन मोहन खडेश्वरी उर्फ खडेश्वरी उर्फ मंगला प्रसाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

आश्रम में रहती थी महिला

उसने कबूल किया कि महिला बिछिया स्थित आश्रम में ही रहती थी और अपना सामान लाकर आश्रम में कब्जा करना चाहती थी। आश्रम चले जाने के डर के कारण उसने मदन मोहन को उत्तर प्रदेश से बुलाया और उसके साथ योजनाबद्ध तरीके से महिला की मंडला-घंसौर रोड पर गला घोंटकर हत्या कर दी व शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया।

Related Articles

Back to top button