ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहे युवक की अचानक मौत

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलते समय एक युवक अचानक बेसुध हो गया। स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। स्वजन ने बताया कि युवक मोबाइल पर पबजी गेम खेलने का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

कुछ दिनों से बीमार था युवक

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे के मुताबिक 19 वर्षीय करीन पुत्र फतेह सिंह पारदी एहसान नगर करोंद में परिवार के साथ रहता था। वह मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत भी खराब चल रही थी। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बिस्तर पर लेटे हुए अपने मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। इस दौरान अचानक पलंग से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। स्वजन उसे बेसुध हालत में लेकर पीपुल्स अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हालांकि डाक्टर ने पुलिस को बताया है कि युवक की मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई है। उसकी मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस पूछताछ में स्वजन ने बताया कि करीन को मोबाइल से गेम खेलने की लत थी। वह बिस्तर पर लेटे-लेटे दिनभर मोबाइल चलाता था। बीमार होने के कारण वे लोग भी उसे ज्यादा टोकते नहीं थे।

Related Articles

Back to top button