ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

स्टडी वीजा पर गए छात्रों के परिजन चिंतित, कनाडा के रक्षा मंत्री ने भारत के रिश्ते को बताया ‘खास’

भारत के साथ रिश्तों में उपजी कड़वाहट के बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने कहा है कि नई दिल्ली के साथ कनाडा के संबंध बेहद खास हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच के बीच भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेगा। आपको बता दें कि जी-20 समिट भारत से लौटने के कुछ दिनों बाद भी भारत-कनाडा संबंधों ने तब खटास आ गई थी, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

निज्जर की हत्या चुनौतीपूर्ण मुद्दा

हालांकि ट्रुडो ने इन बेबुनियाद आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद संबंधों को आई कड़वाहट के बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत के साथ संबंधों को ”महत्वपूर्ण” बताया। बिल ब्लेयर ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत-कनाडा के संबंधों में निज्जर एक चुनौतीपूर्ण मुद्दा है और हमारी जिम्मेदारी है कि हम कानून की रक्षा करें और अपने नागरिकों की रक्षा करें।

स्टडी वीजा पर गए छात्र व परिजन चिंतित

इस बीच भारत से कनाडा के लिए स्टडी वीजा पर गए छात्रों में डर का माहौल है। भारत और कनाडा के बीचे उपजे विवाद से परिजन भी चिंतित है। फिरोजपुर के गांव नूरपुर सेठां के ज्यादातर युवक कनाडा में रह रहे हैं और अधिकांश को कनाडा की सिटिजनशिप मिली हुई है, लेकिन अब इनका भारत आना अब परिवार वालों को मुश्किल लग रहा है और इस कारण परिवार वाले चिंता में है। अभिभावकों ने विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी के बाद केंद्र सरकार से अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button