ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में तापमान लगभग 36 डिग्री के पास पहुंचा, 2 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना

ग्वालियर । आसमान साफ रहने के कारण शहर में लगातार तेज धूप का खिलना जारी है। तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को भी तापमान लगभग 36 डिग्री के पास पहुंच गया। हालांकि मानसून की वापसी की संभावना के बीच सीजन की आखिरी वर्षा की उम्मीद अब भी बनी हुई है। अभी तीन दिन शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी होगी।

आज से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से शहर में आगामी दो अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। शहर में भले ही मानसून की औसत वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को भी मौसम शुष्क बना रहा, जिसके कारण तापमान में इजाफा हुआ।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की आंशिक बढ़त के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह औसत से 0.7 डिसे अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह औसत से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ग्वालियर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले दिन उसी स्थान पर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चूंकि राजस्थान से मानसून वापस लौटने लगा है, इसलिए इन मौसम प्रणालियों का बहुत ज्यादा असर नजर नहीं आएगा। दो से तीन अक्टूबर के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान भी संभाग में कहीं-कहीं स्थानीय प्रभाव से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ]

Related Articles

Back to top button