ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

देवर जी के बर्थडे पर कैटरीना कैफ ने शेयर की स्पेशल फोटोज, लिखा प्यारा-सा नोट

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी फिल्मी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, सनी कौशल की विक्की से कम फेम है, लेकिन उन्होंने कम समय में अपनी अच्छी जगह बना ली है। आज यानी 28 सितंबर को सनी अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। ऐसे में उनकी भाभी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।

सनी कौशल को कैटरीना ने बताया बेस्ट देवर

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की और सनी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों भाई अपने कूल और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे टू द बेस्ट देवर। वहीं, सनी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे रात 12 बजे अपनी फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विक्की कौशल के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस सेलिब्रेशन में कैटरीना कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। बताया जा रहा है कि कैटरीना फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म में बिजी हैं।

सनी कौशल का वर्कफ्रंट

सनी कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे यामी गौतम के साथ फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ में दिखाई दे चुके हैं। अब वे जल्द ही फिल्म ‘नौसिखिये’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। फिल्म में नीतू कपूर और श्रद्धा श्रीनाथ भी लीड रोल में दिखाई देंगी। कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले दो पार्ट ब्लाॅकबस्टर साबित हुए हैं। वहीं, अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Related Articles

Back to top button