ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छत पर चढ़कर दे रहे थे गाली, मना किया तो किए ताबड़तोड़ फायर, दो युवक घायल

जौरा। बागचीनी थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव में बुधवार की शाम को गोली चल गई। एक पक्ष के लोगों ने छत पर खड़े होकर कट्टे व अधिया से ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें एक युवक के कंधे पर जाकर गोली लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच जिस घर से फायरिंग की जा रही थी। उसके अंदर से एक युवक और निकला, जिसके पैर में गोली लगी थी, जिसे पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। इस युवक को इलाज के लिए जौरा ले जाया गया। विवाद का कारण रास्ते को लेकर फिलहाल सामने आ रहा है।

कट्टे से ताबड़तोड़ फायर

जानकारी के मुताबिक कुम्हेरी गांव निवासी धीरज तिवारी पुत्र रघुवीर तिवारी के परिवार के लोगों से गांव के ही मनोज उर्फ कल्ला का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मनोज उसका भाई दीपू शर्मा व रिश्तेदार नीरज गौतम छत पर चढ़कर गालियां दे रहे थे। इसी बीच धीरज व उसके स्वजन ने गालियां देने से मना किया तो तीनों आरोपितों ने कट्टे व अधिया से नीचे की ओर ताबड़तोड़ फायर कर दिए।

कंधे लगी गोली

इस बीच पांच से छह फायर किए गए। जिसमें एक गोली धीरज तिवारी के कंधे में आ लगी। जिस पर उसे लेकर अस्पताल ले जाया गया। उधर मौके पर बागचीनी थाना पुलिस पहुंच गई। जहां जिस घर से गोली चली। उसमें से मनोज उर्फ कल्ला के पैर में गोली लगी निकली। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और उसे जौरा अस्पताल के लिए पहुंचाया। जहां उसे भी जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button