ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर के पास पीथमपुर में 350 किमी की गति से भागने वाली कार में मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने किया सफर

पीथमपुर/इंदौर। पीथमपुर के नजदीक विश्व स्तरीय एशिया के सबसे बड़े आटो टेस्टिंग ट्रैक नेट्रेक्स का बुधवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय अवलोकन किया। जिसमें नेट्रेक्स की स्थापना से लेकर वर्तमान तक नेट्रेक्स की लगातार प्रगति को वीडियो के माध्यम से मंत्री पांडेय को दिखाया गया। इसके बाद मंत्री द्वारा नेट्रेक्स के सभी हाई स्पीड और अन्य ट्रेकों पर पहुंचे और वहां टेस्टिंग के लिए पहुंचे।

अत्याधुनिक नवनिर्मित 350 किमी प्रतिघंटा चलने वाली 2 सीटर और 4 सीटर कार में सफर का आनंद लिया। इस दौरान कार की स्पीड डेढ़ सो से 200 किलोमीटर प्रति घंटा ही रखने के निर्देश चालक को दिए। इस तरह केंद्रीय मंत्री के अलावा एसडीएम, सीएसपी सहित कई नेट्रेक्स अधिकारियों ने भी हाई स्पीड कार का सफर किया। मंत्री पांडेय ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर यहां पहुंचा हूं। मैंने जैसा नेटरेक्स के बारे में सुना था उसे वैसा ही पाया है।

कुछ सुधार व बेहतर की संभावना है, जिसके लिए निर्देश दिए हैं। ड्राइवर ट्रेनिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से भी चर्चा करूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को लेकर कहा कि दुनिया में भारत बड़ा प्रतिस्पर्धी बन चुका हैं। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करने से दुनिया के देशों में भारत का सिर ऊंचा हुआ है।

सुरक्षा के इंतजाम करने के दिए निर्देश

नेटरेक्स को लेकर मंत्री पांडेय ने कहा कि क्वालिटी में अच्छा और विश्वस्तरीय कार्य करें। यहां के ट्रैक पर साढ़े 300 की गति से गाड़ी चेक कर रहे हैं। इसकी सही जानकारी सोशल मीडिया से लोगों को भी बताएं। नेट्रेक्स परिसर में स्थापित लायब्रेरी का अवलोकन करते हुए उसमें ज्ञानवर्धक और समसामयिक पुस्तकें, अखबार और खासकर हिंदी की पुस्तकें बढ़ाने की बात कही। तेज गति वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव के प्रयास भी होना चाहिए। मंत्री पांडेय का डा. मनीष जायसवाल, प्रियंका मिश्रा व अन्य अधिकारियों ने किया। संचालन पंकज सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button