ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार थार ने बाइक मेें मारी टक्कर, दंपत्ति और बच्चे घायल, 20 फीट तक घिसते

ग्वालियर। शहर में तेज रफ्तार में दौड़ रही गाड़ियां आम लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। पुरानी छावनी इलाके में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर दंपत्ति और इनके दो बच्चे सवार थे। टक्कर लगने के बाद यह लोग करीब 20 फीट तक घिसटे। इससे इन्हें चोट लगी है। टक्कर मारने के बाद थार गाड़ी के चालक ने ब्रेक तक नहीं मारे। वह टक्कर मारकर भाग गया। इस बाइक के अलावा दो अन्य बाइक को भी टक्कर मारकर भागा। इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

मुरैना स्थित जौरा के बिलगांव में रहने वाले नारायण सिंह धाकड़ पुत्र सरदार सिंह धाकड़ अपने रिश्तेदार के यहां ग्वालियर आए थे। वह अपनी बाइक से ही ग्वालियर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी ग्वालियर आए थे। शाम को यह लोग लौटकर जा रहे थे। जैसे ही पुरानी छावनी इलाके में सिद्ध बाबा मंदिर के सामने पहुंचे। पीछे से काले रंग की थार गाड़ी आई। थार काफी तेज रफ्तार में थी। थार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपत्ति करीब 20 फीट तक घिसटते हुए गए। बाइक सवार, उसकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद आरोपित चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पीछे से आ रहे राहगीरों ने इनकी मदद की। इन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुरानी छावनी थाने की फोर्स भी पहुंची। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button