ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नागदा भाजपा में बगावत के सुर, पार्टी पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

नागदा । विधानसभा चुनाव में भाजपा से तेजबहादुर सिंह चौहान को टिकट दिए जाने की घोषणा के बाद पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत समर्थकों में आक्रोश फैल गया। घोषणा के बाद से ही पूर्व विधायक शेखावत के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। मंगलवार की शाम को नागदा-खाचरौद नगरपालिका के 25 भाजपा पार्षदों सहित एक मंडल अध्यक्ष को छोड़कर तीनों मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी सहित कई जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने त्याग-पत्र की घोषणा की, जिससे भाजपा में हड़कंप मच गया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें डा. तेजबहादुरसिंह चौहान के टिकट की सोमवार की शाम को घोषणा की गई। घोषणा के बाद ही नागदा-खाचरौद विधानसभा के जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घोषणा के बाद से ही पूर्व विधायक शेखावत के निवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

16 पार्षदों ने दे दिए त्यागपत्र, सभी शेखावत गुट के

नागदा नपा के 22 पार्षदों में से उपाध्यक्ष सहित 16 पार्षदों ने रात को ही त्याग-पत्र दे दिया। मंगलवार को शाम 4 बजे शेखावत के निवास स्थान मनोहरवाटिका पर हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर टिकट का निर्णय गलत बताते हुए पुन: विचार कर शेखावत को टिकट देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। आक्रोशित पदाधिकारी खाचरौद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजयसिंह पंवार, शहर अध्यक्ष चेतन शर्मा, नागदा ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश जाट व इनके पदाधिकारी व कई मोर्चों के पदाधिकारियों ने त्याग-पत्र की घोषणा की। साथ ही खाचरौद के 9 पार्षद, 9 जनपद सदस्य, 2 जिला पंचायत सदस्य, 3 जिला पदाधिकारी व 35 सरपंचों ने त्याग-पत्र की घोषणा कर वरिष्ठ नेताओं को पुन: विचार कर दिलीपसिंह शेखावत को टिकट देने की मांग की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर पूर्व विधायक शेखावत उन्हें संबोधित करते हुए कई बार भावुक हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि त्याग-पत्र के दौर रोकना चाहिए, पार्टी के उचित प्लेटफार्म पर जाकर अपनी बात रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे विधायकी का लालच नहीं है पर 15 लोग भाजपा नहीं है। 15 हजार कार्यकर्ता भाजपा हैं। इनकी भावना को पार्टी के नेतृत्व को देखना चाहिए। यह भी कहा कि मेरी जान चली जाएगी, पर कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाऊंगा।

इनका कहना

टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं के फोन सुबह से आ रहे हैं। जिन्होंने त्याग-पत्र दिया है, उन्हें समझाया जाएगा। उनकी भावना को पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा।

-बहादुरसिंह बोरमुंडला, जिलाध्यक्ष, भाजपा

Related Articles

Back to top button