ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मैहर से नारायण त्रिपाठी का कटा टिकट, बोले- BJP को बधाई, आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी लड़वा देते चुनाव।

सतना। एमपी बीजेपी ने सोमवार को पीएम मोदी के दौरे के बाद देर शाम को दूसरी सूची जारी की. पहली बार की तरह इस बार भी बीजेपी ने अपनी लिस्ट सभी को चौंका दिया है. पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी ने 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया. खास बात यह है कि बार बीजेपी ने अपने धुरंधरों को मैदान में उतारा है. तीन केंद्रीय मंत्री सहित 4 सांसदों को पार्टी ने टिकट दिया है, लेकिन बीजेपी के इस सूची से कई नेताओं में असंतोष भी है. जिसमें पहला नाम अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी हैं. दरअसल, मैहर से नारायण त्रिपाठी का टिकट कट गया है. बीजेपी ने नारायण त्रिपाठी की जगह श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया है. वहीं विधायक नारायण त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुए बीजेपी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि "मैं उस दौड़ में नहीं था. विंध्य प्रदेश के पुनर्निर्माण की लड़ाई लड़ रहा था. यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक विंध्य प्रदेश नहीं बन जाता. इसके साथ ही उन्होंने " कहा कि अगर पार्टी इतने सीनियर सांसद और केंद्रीय मंत्री को विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है, तो मुरली मनोहर जोशी लालकृष्ण आडवाणी को क्यों किनारा कर दिया. ये सोचनीय विषय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button