ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा के डिग्रिस गांव में कुएं में मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव

खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम डिग्रिस से अचानक लापता हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में मिलने से सनसनी मच गई। कार्यकर्ता का शव उसके गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम कोरगला के पास कुएं में पड़ा मिला। महिला के परिजनों ने उसके पति पर आरोप लगाया कि वह उसे प्रताड़ित करता था। ग्राम डिग्रिस निवासी सपना पति देवेंद्र सेन गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे वह कलेक्टर आफिस के लिए निकली थी। कलेक्ट्रेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया जाना था। लेकिन सपना वहां न जाते हुए रास्ते मे ग्राम कोरगला के पास रुक गई। यहां सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद वह खेत में चली गई। खेत मे एक कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पति देवेंद्र ने शाम में उसके लापता होने की सूचना पदमनगर थाने में दे दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में लग गई। शनिवार को सुबह सपना का शव कुएं में पड़ा मिला। पदमनगर थाना प्रभारी केडी तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला का सुसाइड नोट मिला है। इसमें अल्सर की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। इधर महिला के परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए थे। भाई महेंद्र सेन ने बताया कि बहन सपना को पति देवेंद्र प्रताड़ित करता था। वह उसे परेशान करता था। कुछ दिन पहले ही समझौता कराकर बहन को वापस ससुराल भेजा था। बहन ने सुसाइड नोट नहीं लिखा। वह किसी ने घटना के बाद लाकर रखा है। यह इसलिए क्यों कि रात में बारिश हुई थी। कुएं के पास सुसाइड नोट मिला है। वह गीला नहीं था इससे यह स्पष्ट है कि इसे बाद में लाकर रखा गया।

Related Articles

Back to top button