ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

12 साल की बच्ची से कार में दरिंदगी, सड़क पर फेंका, हालत गंभीर

उज्जैन। एक 12 वर्षीय बालिका के साथ उज्जैन में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका से दुष्कर्म कर उसे दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

दंडी आश्रम के समीप मिली थी बालिका

महाकाल पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दंडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को मिली थी। बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इस पर उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच में हुई दुष्‍कर्म की पुष्टि

जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका की भाषा पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। देर रात उसकी हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

चलती कार में हुआ दुष्‍कर्म

आशंका जताई जा रही है क‍ि चलती कार में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उपचार के लिए उसे इंदौर भेजा गया है। पुलिस बड़नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button