ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कोयंबटूर में ईशा ग्रामोत्सवम 2023 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन, कई खिलाड़ियों ने लिया भाग

नई दिल्ली : कोयंबटूर में आयोजित ईशा ग्रामोत्सवम 2023 के ग्रैंड फिनाले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। ईशा ग्रामोत्सवम जातिगत बाधाओं को तोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने और ग्रामीण भावना को पुनर्जीवित करने का एक सामाजिक माध्यम है। युवा मामले और खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि ईशा ग्रामोत्सवम सामाजिक रूपांतरण के लिए एक प्रभावी माध्यम बन गया है जो ग्रामीणों को व्यसनों से दूर जाने, समुदाय के भीतर जातिगत बाधाओं को तोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने और लचीली ग्रामीण भावना को पुनर्जीवित करने में मदद करता है।

कोयंबटूर में आदियोगी, ईशा योग केंद्र में आयोजित ईशा ग्रामोत्सवम के भव्य समापन समारोह के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह इस ग्रामोत्सवम कार्यक्रम में शामिल होकर रोमांचित हैं और इस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के उत्साह को देखकर वास्तव में एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव था। मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि इस आयोजन में 60,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

Related Articles

Back to top button