ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

ट्राई ने 5जी सर्विस के लिए जारी किया नया अलर्ट, नई सिम लेने से पहले जान लें ये बड़ी बात

नई दिल्ली। टेलीकाम रेगुलेटरी अथारिटी आफ इंडिया(ट्राई) ने देश में 5जी सर्विस को लेकर मोबाइल यूजर्स को अलर्ट जारी किया है। मोबाइल में 5जी सर्विस शुरू करवाने के लिए आप भी सिम को अपग्रेड करवाने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है।

ट्राई की ओर से बड़ा अलर्ट सभी मोबाइल यूजर्स को भेजा रहा है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि मोबाइल में 5जी सर्विस एक्टिवेट करने के लिए टेलीकाम कंपनी किसी भी तरह का ओटीपी नहीं मांगती हैं।

– अलर्ट में मोबाइल यूजर्स से कहा गया है कि आपको अगर 5जी सर्विस एक्टिवेट करवाने के लिए ओटीपी या कोई अन्य जानकारी मांगी गई है तो ऐसा न करें।

– मोबाइल यूजर्स से यह कहा गया है कि 5जी सर्विस एक्टिवेट करने के लिए अपनी निजी जानकारी किसी को भी न दें।

– वहीं 5जी सर्विस एक्टिवेट करने के लिए कोई लिंक प्राप्त होता है तो उसे ना खोलें।

– ट्राई ने मोबाइल यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा कि 5जी सर्विस को अपग्रेड कराने के नाम पर आपकी निजी जानकारियां किसी गलत व्यक्ति तक पहुंच सकती हैं। किसी लिंक पर क्लिक करने से भी ऐसा हो सकता है, इसलिए इस तरह के लिंक को ना खोलें।

– इसी तरह 5जी सर्विस के लिए कोई आफर देने का मैसेज आ रहा तो इसको लेकर भी सावधान रहें। इससे आप आनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं

ओटीपी शेयर करने से हो सकते है धोखाधड़ी के शिकार

वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पैसों के आनलाइन लेन-देन सहित कई निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए होता है। इसमें मोबाइल पर चार या इससे अधिक डिजिट का कोड आता है। यह कोड केवल कुछ मिनट के लिए होता है। बैंक का पासवर्ड और अकाउंट के डिजिटल लेन-देन के लिए साइबर ठग ओटीपी पूछते हैं।

Related Articles

Back to top button