ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मेडिकल स्टोर का शटर डाउन कराकर ली जा रही तलाशी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पीलीभीत: पीलीभीत में मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स और ड्रग्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है। नशीली दवाओं से जुड़े कारोबार की सूचना पर नारकोटिक्स विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की। नारकोटिक्स और ड्रग्स विभाग की छापेमारी को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात है।शनिवार की सुबह लखनऊ की नारकोटिक्स टीम ने बरेली की ड्रग विभाग की टीम के साथ पीलीभीत पहुंची। यहां शहर के सुनगढ़ी के गांधी स्टेडियम रोड पर न्यू नैतिक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई की। मेडिकल स्टोर पर छापे से पूर्व कार्रवाई की सूचना पुलिस को दी गई। जिससे भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।पीलीभीत में मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स और ड्रग्स विभाग की छापेमारी।मेडिकल का शटर कराया डाउननारकोटिक्स टीम के मेडिकल स्टोर में पहुंचने पर पहले मेडिकल स्टोर के पास मेडिकल स्टोर के शटर बंद करवा दिया गया। अंदर से छापेमारी की कार्रवाई जारी। हालांकि ये स्पष्ट नहीं पाया है कि अंदर कोई ड्रग्स से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है कि नहीं।पीलीभीत की टीम को रखा गया दूरहालांकि छापेमारी की कार्रवाई की इस पूरी कार्रवाई की जानकारी पीलीभीत के ड्रग विभाग को नहीं दी गई। इस मामले पर पीलीभीत की ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य से बात की गई तो उन्होंने बताया छापे के संबंध में मुझे कोई जानकारी नही है। मैं आफिस में हूं।

Related Articles

Back to top button