ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, सुरक्षा के लिए लगाए गए 500 से ज्यादा पुलिस जवान

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहे इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने के लिए देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू 27 सितंबर को इंदौर आएंगी। उनके इंदौर में विधिवत कार्यक्रम के लिए 3 घंटे का समय रिजर्व किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर 500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। तो वहीं चार आईपीएस अधिकारी उनके यूनिट के साथ इंदौर बुलाए गए हैं।

दरअसल स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के तहत पूरे देश भर से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले बेहतर काम और रैंकिंग लाने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से सम्मानित करेगी और इंदौर शहर को इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिला है। यह कार्यक्रम 26 से 27 सितंबर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारतवर्ष के 100 शहरों के महापौर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button