ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौरियों में क्रिकेट को लेकर उत्साह, परिवार-दोस्तों के साथ मैच देखने पहुंचे

इंदौर। इंदौर में आयोजन कोई भी हो, लेकिन दिल जीतने में विजेता हमेशा इंदौरी ही रहते हैं। क्रिकेट मैच देखने का उत्साह रविवार को शहर में नजर आया। जहां एक तरफ शहर की कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था तो वहीं रेसकोर्स रोड़ पर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी नजर आए। यहां कोई भारतीय टीम की टीशर्ट पहने हुए आया तो कोई चेहरे पर तिरंगा बनवाते हुए नजर आया।

सड़कों के आसपास लगी तिरंगों की दुकान पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्गो में यह उत्साह नजर आया। यह मौका था रविवार को आयोजित भारत-आस्ट्रेलिया एक दिवसीय क्रिकेट मैच का। इंदौरियों में मैच को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। दर्शक सुबह जल्दी आकर लाइन में लगे रहे। चारों और भारत माता की जय के नारों की गूंज भी रही।

स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचा फैन

इंदौर में भारतीय टीम को चीयर अप करने के लिए फैंस का अनोखा अंदाज भी देखने को मिल रहा है। महेंद्रसिंह धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक के फैन भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे। इसी बीच एक भारतीय टीम का फैन और इंदौर का दीवाना भी स्वच्छ भारत का संदेश लेकर अनोखी वेशभूषा में मैच देखने पहुंचा। फैन का कहना है कि नार्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, हमारा भारत सबसे बेस्ट।

सचिन-धोनी के सबसे बड़े फैन भी पहुंचे

सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार गौतम हमेशा टीम इंडिया को चीयर अप करने देश-विदेश के सभी मैदान पर पहुंचते हैं। वे रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एशिया कप तो बहाना है, हमें वर्ल्ड कप जीत कर लाना है। वहीं महेंद्रसिंह धोनी के सबसे बड़े फैन राम बाबू भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैच देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक आए हैं और जिस प्रकार से टीम इंडिया का परफॉर्मेंस करती है, हमारी टीम जरूर जीतेगी।

Related Articles

Back to top button