ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चंद्रभागा में भागवत कथा तो सिंधुनगर में होगा सामूहिक जनेऊ संस्कार

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 23 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव के तहत शहर में कई धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से कला के रंग देखे जा सकेंगे। पर्युषण महापर्व के तहत धर्मसभा भी होगी और चातुर्मास के चलते प्रवचनमाला भी होगी। साथ ही भागवत कथा के कई आयोजन भी होंगे।

– दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व के अवसर पर बड़ा गणपति स्थित मोदीजी की नसिया में आचार्य विहर्ष सागर महाराज के सान्निध्य में विभिन्न आयोजन होंगे। इस कड़ी में सुबह 6 बजे अभिषेक, शांति धारा और सामूहिक पूजन किया जाएगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ है। उनके नवधा भक्ति पर प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– श्री सनाढय ब्राह्मण समाज एवं सनाढय सभा महिला मंडल के तत्वावधान में चंद्रभागा जूनी इंदौर स्थित समाज भवन पर भागवत कथा होगी। संगीतमय भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आचार्य पं. सौरभ तेनगुरिया के मुखारबिंद से होगी।

– श्री नागर चित्तौड़ा वैश्य महाजन समाज व समाज से जुड़ी सभी प्रमुख संस्थाओं के तत्वावधान में आठ दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा सप्ताह आयोजित की जा रही है। यह आयोजन उषानगर स्थित उषा राजे परिसर में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगा। भागवताचार्य पं. आयुष्य दाधीच के मुखारविंद से कथा का वाचन होगा।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा जानकीनाथ मंदिर मंदिर गौराकुंड पर आयोजित होगी। इसमें प्रतिदिन आचार्य अनुराग मुखिया के मुखारबिंद से कथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। राधा अष्टमी के इस पर्व पर कथा आयोजन किया जा रहा है।

– मर्म कला अनुष्ठान द्वारा प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क, एबी रोड पर शाम 5.30 बजे कला प्रदर्शनी लगेगी। प्रदर्शनी कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। कला प्रदर्शनी लगाने की इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए संस्था द्वारा कलाकार निकिता कचोलिया की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह कला प्रदर्शनी करीब एक माह तक जारी रहेगी।

– तीन दिनी जगदगुरु चंद्र भगवान का 529वां जयंती महोत्सव मोहनधाम, सिंधु नगर में आयोजित होगा। इसमें शाम 6 से रात 9 बजे तक सत्संग एवं भंडारा होगा। इससे पहले सुबह 10 बजे सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन भी होगा।

Related Articles

Back to top button