ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुनाफा वसूली की बिकवाली से मूंगफली तेल 30 रुपये टूटा

इंदौर। मूंगफली तेल में ऊंचे दामों पर ग्राहकी अटकने लगी है, जिससे मुनाफा वसूली की बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण भाव में मंदी रही। मूंगफली तेल इंदौर 30 रुपये घटकर 1850-1870 रुपये प्रति दस किलो रह गया। व्यापारियों का कहना है कि धनतंगी के चलते गुजरात के कुछ प्लांटों द्वारा दामों में कटौती कर बिकवाली किए जाने से इंदौर में मूंगफली तेल की आवक बढ़ गई है। हालांकि, ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम है।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सोया तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज गई है। केएलसी और चीन के बाजारों में कमजोरी के साथ सीबीओटी सोया तेल में भी गिरावट देखी गई। मांग नहीं निकलने से सॉल्वेंट प्लांट्स दाम घटाकर बोल रहे हैं। पोर्ट पर सोया तेल की लैंडिंग कॉस्ट सूरजमुखी तेल की कीमत से काफी ऊपर है, जिससे सोया तेल के लिए स्थिति और अधिक खराब है।

संबंधित तेलों के बीच अनुचित अंतर ने बाजार में घबराहट की स्थिति पैदा कर दी है। बाजार में खाद्य तेल के स्टॉक की बाढ़ आने से निकट भविष्य में कोई राहत नहीं दिख रही है। निकट भविष्य में किसी स्थायी तेजी के लिए फंडामेण्डल सपोर्ट भी नहीं हैं। उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के लिए बड़े नुकसान से बचने के लिए सीमित स्टॉक रखना बेहतर है। केएलसीई 43 अंक माइनस और प्रोजेक्शन 40 अंक माइनस पर कारोबार कर रहा है।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1850-1870, मुंबई मूंगफली तेल 1860, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 865-870, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 825-830, इंदौर पाम 868, मुंबई सोया रिफाइंड 880, मुंबई पाम तेल 812, राजकोट तेलिया 3030, गुजरात लूज 1850, कपास्या तेल इंदौर 795 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अडाणी 5025, विदिशा 5025, अवी एग्री 4900, बंसल मंडीदीप 4950, बैतूल ऑयल 5000, धानुका नीमच 4950, धीरेंद्र नीमच 4950, दिव्य ज्योति 4800, हरिओम रिफाइनरी 4950, केएन एग्री 4700, लाभांशी 4925, आइडिया लक्ष्मी 4850, खंडवा आइल्स खंडवा 4900, मित्तल सोया 4925, एमएस साल्वेक्स नीचम 4800, नीमच प्रोटीन 4950, पतंजलि फूड 4725 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपये।

Related Articles

Back to top button