ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Bhind News: BJP नेता डॉ दुबे ने कहा- नेता प्रतिपक्ष हाईकोर्ट पर झूठे आरोप लगाकर बना रहे थे दबाव, लगाया जुर्माना

भिंड । मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे डा. गोविन्द सिंह प्रशासन पर दवाब शुरू से ही बनाते आ रहे हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय पर उंगली उठाई और पक्षपात का झूठा आरोप लगाया, लेकिन यहां उनका भ्रम टूट गया।

उच्च न्यायालय ने उन पर जुर्माना यह कहते हुए लगाया है कि उन्होंने जो एप्लिकेशन लगाई है, उससे स्पष्ट है कि वह हाईकोर्ट की खंडपीठ पर झूठे आरोप लगाकर दवाब बनाना चाहते हैं, उनका कोई अन्य गुप्त उद्देश्य इसमें छिपा है। न्यायालय ने उनकी इस गतिविधि को गलत मानते हुए जुर्माना किया है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. रमेश दुबे ने गुरुवार को बाईपास स्थित निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

अपने चहेतों को बनवाया अफसर

डा. दुबे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल चुके हैं। वो अपनी आदतों के अनुसार ही इस प्रकार के आचरण करते हैं, जातिवाद का आरोप दूसरों पर लगाते हैं ,जबकि खुद ही जातिवाद फैलाते हैं। डा. दुबे ने कहा कि पिछले दिनों गोविंद सिंह ने जो आरोप एसपी भिंड पर जाति गत नियुक्तियों के संबंध में लगाए हैं। वह गलत हैं। डा. दुबे ने कहा कि वो अपने पिछले कार्यकाल को देखें, उन्होंने कितने जिला पुलिस कप्तानों पर दवाब बनाकर अपने चहेतों को थाना इंचार्ज और टीआइ बनवाया।

Related Articles

Back to top button