ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ढोंगी बाबाओं ने पानी पिलाकर बेहोश किया, मोबाइल ले गए, महिला ने पीछा कर पकड़ा

शिवपुरी। सावधान! शहर में ढोंगी बाबाओं का एक गिरोह घूम रहा है। यह ढोंगी बाबा घर-घर दस्तक देकर पहले पैसा मांगते हैं और फिर सम्मोहित कर वहां से चोरी, लूट अथवा ठगी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में गिराेह के दो बाबाओं ने मनीयर क्षेत्र में कई घरों में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। यह एक महिला के घर में वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए।

हालांकि बाद में बाबाओं को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें मौके से मोटर सायकल पर बिठा कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार बुधवर की दोपहर मनीयर क्षेत्र में स्थित ठाकुर बाबा कालोनी में बुधवार दोपहर दो बाबा पहुंचे। इन बाबाओं ने घर-घर दस्तक देकर रुपये मांगना शुरू किए।

जिन घरों से रुपये मिल गए और महिलाएं इनकी बातों में नहीं आईं, वहां से यह रुपये लेकर निकल गए। जिन घरों से बाबाओं को रुपये की जगह आटा अथवा अन्य सामान देने की बात की गई, वहां से इन्होंने कुछ नहीं लिया। इसी क्रम में ठाकुर बाबा कालोनी में ही किसी महिला के घर में यह बाबा पहुंचे। इन बाबाओं ने महिला को बात करते-करते सम्मोहित कर लिया और घर में तमाम तरह के क्लेश बताते हुए शांति के लिए दुआ करने की बात कही।

महिला बाबाओं की बातों में आ गई और अपने बच्चों के नाम से दुआ करने के लिए बाबाओं को घर के अंदर बुला लिया। बाबाओं ने उक्त महिला के घर पर ही खाना पीना किया और इसके बाद बाबाओं ने महिला के बच्चों के नाम पर दुआ करने का ढोंग रचा। इसी दौरान पानी में कुछ मिलाकर उन्हें पिला दिया इससे बच्चे बेहोश हो गए। बाबा ने महिला से 200 रुपये लिए ही साथ ही उसका मोबाइल भी ले लिया।

इसके बाद बाबा वहां से रफूचक्कर हो गए। कुछ देर बार महिला की तंद्रा टूटी तो उसने बच्चों को बेहोशी की स्थिति में देखा, जिस पर उसने बाबाओं को तलाशने का प्रयास करते हुए उनका पीछा किया। वह बाबाओं को पुराने टोल टैक्स के पास पकड़ने में कामयाब हो गई। इसी दौरान वहां मौके पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में बाबाओं ने अपना नाम किशनपाल सिंह और सुनील सिंह अंबाला हरियाणा बताया।

पुलिस बाबाओं को लेकर थाने चली गई और महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने आने की बात कहकर वहां से चली गई लेकिन इसके बाद वह थाने नहीं पहुंची। अकेली महिला देखकर बनाते हैं निशानाइस तरह के बाबा अक्सर कालोनी और मोहल्लों में घूमते हुए ऐसे घरों को वारदातों करने के लिए निशाना बनाते हैं।

जहां पर बच्चे और महिलाएं अकेले होते हैं। पहले यह महिलाओं को धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई बातें करते हुए उन्हें अपनी बातों में फंसा कर सम्मोहित करते हैं और फिर वहां वारदात को अंजाम देते हैं। इसी तरह का गिरोह कुछ समय पहले पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा में भी पकड़ा गया था।

-दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा था, परंतु बाद में महिला ने किसी भी तरह की शिकायत पुलिस को दर्ज नहीं कराई। दोनों पक्षों का कोई राजीनामा हो गया जिसके चलते मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। विनय यादव, कोतवाली थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button