ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

नए संसद भवन ने पहले बिल में ही रचा इतिहास,”दो तिहाई बहुमत से पास हुआ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’

नईदिल्ली। लोकसभा में लंबी बहस के बाद महिला आरक्षण बिल बुधवार शाम को पास हो गया। महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में 454 वोट पड़े। लोकसभा में ये बिल दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। इस बिल के विरोध में केवल दो मत पड़े हैं।

इसके पहले लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग हुई, यह तय किया गया था कि सदस्य विधेयक के पक्ष में अपना वोट दर्ज कराने के लिए एक पर्ची भरेंगे, स्लिप का हरा हिस्सा हां यानी समर्थन दर्शाता है, जबकि लाल हिस्सा नहीं दर्शाता है। इस पर्ची में सदस्यों को अपना नाम, आईडी नंबर, निर्वाचन क्षेत्र भरना होगा। सदस्यों को बिल के लिए अपना वोट दर्ज करने के लिए एक पर्ची भरनी होगी, जो लोग वोटिंग से अनुपस्थित रहना चाहते हैं वे पीली पर्ची मांग सकते हैं, एक बार जब सदस्य अपनी पर्चियां भर देंगे, तो सदन के अधिकारी गिनती के लिए पर्चियां एकत्र करेंगे।

आज नई संसद में कार्यवाही का दूसरा दिन है। लोकसभा में आज महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होने के बाद महिला आरक्षण बिल पास हो गया। सबसे पहले कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में बिल के प्रावधानों के बारे में सदन में जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है। वहीं, शाम को राहुल गांधी ने इस बिल पर अपनी बात रखी, उन्होंने इसका समर्थन किया। साथ ही मोदी सरकार पर निशाना भी साधा। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी तीन स्वरूप हैं देवियों के। मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा हैं, सरस्वती विद्या औऱ मां लक्ष्मी वैभव का स्वरूप हैं, इन तीनों स्वरूपों ने हमारे पुर्खों ने मां की ही कल्पना की है, साथ ही कहा कि मेरी अपील है कि सभी लोग इस बिल का समर्थन करें।

Related Articles

Back to top button