ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल जबलपुर के बंदियों ने बनाई इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति

जबलपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में तैयारी शुरू हो गई है। दस दिन चलने वाले उत्सव को लेकर हर वर्ग में उत्साह है। जहां घरों पर महिलाएं तैयारी में जुटी हैं, वहीं दूसरी तरफ बाजार में भगवान गणेश की कई तरह की मूर्ति आकर्षित कर रही हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर सेंट्रल जेल के दस कैदियों ने मिलकर 300 इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाई हैं। सेंट्रल जेल के बाहर स्टाल लगाया गया।

प्रशिक्षण में बंदियों को मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है

नेताजी सुभाषचंद्र बोस में पिछले चार वर्षों से इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ देना। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। सेंटल जेल में मूर्तिकला प्रशिक्षण में बंदियों को मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

छोटी के साथ बड़ी मूर्ति‍यों का भी निर्माण

बंदियों ने छोटी के साथ बड़ी मूर्तियां का भी निर्माण किया। जर्जस कालोनी, जेल के अंदर तथा मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए चार बड़ी मूर्तियाें को निर्माण किया गया है। इसके अलावा 300 छोटी प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। बंदियों ने तैयार की मूर्तियां पूरी तरह से इको फ्रेंडली हैं।

मिट्टी और गोबर के बीज से निर्मित की गई मूर्ति

जेलर मदन कमलेश ने बताया कि गणेश मूर्तियां जेल के बंदियों ने बनाई है। इन मूर्तियों के लिए बगीचे की काली मिट्टी, गोबर और तुलसी के बीज मिलाकर तैयार किया जा गया है। मूर्तियों को रंगने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इन मूर्तियों को घर में भी विसर्जित किया जा सकता है। सेंट्रल जेल में मूर्तिकला प्रशिक्षण विभाग में बंदियों को मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button